परिहार: परिहार में शराब विनिष्टीकरण को लेकर विवाद, थाना प्रभारी और सीओ में मारपीट
परिहार थाना में सीओ और थाना प्रभारी के बीच हुई मारपीट मामले में स्थानीय लोगों ने शनिवार को 4:00 बजे बताया कि शराब विनिष्टीकरण के सवाल पर थाना प्रभारी भड़क गए। जिसके कारण थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने महिला सीओ मोनी कुमारी को एक थप्पड़ जोड़ से मार दिया। जिसके बाद सीओ ने चप्पल लेकर थाना प्रभारी को थाने में ही पीटना शुरू कर दिया।