परिहार: परिहार थाना प्रभारी और सीओ में हाथापाई, मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना में थाना प्रभारी और सीओ के बीच शराब विनष्टिकरण कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया जिसके बाद शनिवार को 2:00 बजे दोनों में हाथापाई हो गई घटना के बाद मौके पर पुलिसकर्मियों की भीड़ जमा हो गई वहीं सूचना के बाद मौके पर सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।