वारिसलीगंज: नवादा: जय श्री राम के मुद्दे पर वारसलीगंज विधायक अनीता ने भाजपा पर निशाना साधा, बोलीं- भगवान को भी बदनाम कर रहे हैं
वारिसलीगंज की राजद विधायक अनीता ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जय श्री राम के नारे और इसके राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। विधायक अनीता ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान के नाम का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि “ये लोग तो भगवान को भी बदनाम कर रहे हैं।” विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम आस्था और श्रद्धा के प्रतीक है