दतिया नगर: कलेक्टर ने होली पर सरकारी आवास में परिवार और अनाथ बच्चों के साथ फिल्मी गानों पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
होली के अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास पर उन्होंने परिवार व अनाथ बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान होली के लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर कलेक्टर ने अपनी धर्मपत्नी राधिका वानखेड़े और बच्चों के साथ जमकर डांस किया। रंग-गुलाल के बीच पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।