निज़ामाबाद: निजामाबाद में बसपा की बैठक सम्पन्न, अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब चार बजे बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई यह बैठक मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री के आवास के पास स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में सम्पन्न हुई बैठक में निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।