लोहारू: लाल बहादुर शास्त्री पार्क में 3 मार्च को ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति की मासिक बैठक का किया जाएगा आयोजन
3 मार्च को लोहारू के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए लोहारू के हल्का प्रधान सतीश कुमार ढाणी रहीमपुर ने बताया कि मासिक बैठक का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और भिवानी में चल रहे धरने की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।