लोहारू: लोहारू में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले कमल खिलाने के दिए संकेत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने लोहारू में देर रात अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की और लोहारू के न्यू बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। वहीं, नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरियां मिली है।