लोहारू: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोहारू रेलवे स्टेशन पर लिया सुविधाओं का जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Loharu, Bhiwani | Feb 28, 2024 केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। केंद्र सरकार हर वर्ग के हित में नीतियां लागू की हैं, सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। जरूरतमंद और गरीब लोगों को घर बैठे उनका हक मिल रहा है। भारत देश एक नई ताकत बनकर उभरा है।