लोहारू: लोहारू पुलिस ने 7 साल से ट्रैक्टर लूट मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जिले की पुलिस विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर लगाम लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लोहारू पुलिस ने वर्ष 2013 में ट्रैक्टर लूट के मामले में दर्ज अभियोग में 7 साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को नारनौल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।