होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग तेज, किसानों ने विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा
मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर नर्मदापुरम में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा जिला मुख्यालय पर बिना किसी संगठन या बैनर के सैकड़ों किसान एकजुट हुए और सरकार से पूरी मूंग उपज खरीदने की मांग की। किसानों ने एक पैर पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।