Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर क्षतिग्रस्त विद्यालय मार्ग का कराया गया तत्काल सुधार 💠विद्यालय जाने के लिए विद्यार्थियों हेतु मार्ग हुआ सुचारू ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, कमिश्नर कॉलोनी तक पहुंचने वाले मार्ग का त्वरित सुधार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री के परिवहन के कारण विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही सड़क पर कीचड़ फैल जाने से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ➡️मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री राजेश जायसवाल एवं सहायक यंत्री (ए.ई.) श्री दीपक वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर मार्ग के सुधार एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया। मार्ग के सुधार के उपरांत अब विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो गया है। विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी को भविष्य में भी निर्माण कार्य के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

MORE NEWS

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई

ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 400 घनमीटर अवैध रेत जप्त, नियमानुसार की जा रही कार्रवाई

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के मामलों में जप्ती की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने तहसील इटारसी के ग्राम रामपुरगुर्रा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जप्त वाहन को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी प्रकार तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा में लगभग 400 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जप्त कर सुरक्षित रूप से तहसील परिसर में रखवाया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 400 घनमीटर अवैध रेत जप्त, नियमानुसार की जा रही कार्रवाई कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के मामलों में जप्ती की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने तहसील इटारसी के ग्राम रामपुरगुर्रा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जप्त वाहन को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा में लगभग 400 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जप्त कर सुरक्षित रूप से तहसील परिसर में रखवाया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल

किसानों के घर तक पहुँच रही खाद, समय और परिवहन खर्च में हो रही बड़ी बचत

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल के तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को खाद की सुलभ एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसानों को उनके गांवों तक खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक आवागमन, लंबी प्रतीक्षा और अतिरिक्त परिवहन व्यय से राहत मिल रही है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड माखन नगर स्थित आरी रोड पर संचालित डबल लॉक केंद्र से किसानों द्वारा सामूहिक रूप से ई-टोकन के माध्यम से खाद का उठाव किया गया। कृषक श्री राकेश मीणा एवं श्री कपिल कहार ने आपसी समन्वय और सहयोग का परिचय देते हुए एक ही ट्रॉली में लगभग 80 से 90 बोरी खाद का उठाव किया। इस व्यवस्था से दोनों किसानों के परिवहन व्यय में उल्लेखनीय कमी आई तथा समय की भी बचत हुई।

किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि ई-टोकन प्रणाली के कारण अब लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ता। सामूहिक रूप से खाद परिवहन करने से किराया भी काफी कम हो गया है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि यह व्यवस्था सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक है तथा खेती-किसानी के कार्यों में समय पर खाद उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुरूप कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा डबल लॉक केंद्रों पर ई-टोकन आधारित खाद वितरण व्यवस्था का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र किसान को समय पर, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से खाद उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल किसानों के घर तक पहुँच रही खाद, समय और परिवहन खर्च में हो रही बड़ी बचत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल के तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को खाद की सुलभ एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसानों को उनके गांवों तक खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक आवागमन, लंबी प्रतीक्षा और अतिरिक्त परिवहन व्यय से राहत मिल रही है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड माखन नगर स्थित आरी रोड पर संचालित डबल लॉक केंद्र से किसानों द्वारा सामूहिक रूप से ई-टोकन के माध्यम से खाद का उठाव किया गया। कृषक श्री राकेश मीणा एवं श्री कपिल कहार ने आपसी समन्वय और सहयोग का परिचय देते हुए एक ही ट्रॉली में लगभग 80 से 90 बोरी खाद का उठाव किया। इस व्यवस्था से दोनों किसानों के परिवहन व्यय में उल्लेखनीय कमी आई तथा समय की भी बचत हुई। किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि ई-टोकन प्रणाली के कारण अब लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ता। सामूहिक रूप से खाद परिवहन करने से किराया भी काफी कम हो गया है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि यह व्यवस्था सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक है तथा खेती-किसानी के कार्यों में समय पर खाद उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुरूप कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा डबल लॉक केंद्रों पर ई-टोकन आधारित खाद वितरण व्यवस्था का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र किसान को समय पर, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से खाद उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

जिला स्तरीय पोषण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

 जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सीईओ श्री जैन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत "घर की पहचान बेटी के नाम" कार्यक्रम के तहत कु. सेल्बी गुप्ता पिता श्री दीपक गुप्ता एवं कु. अंयतिका मीना पिता श्री प्रदुमन मीना को नेम प्लेट प्रदान की गई। साथ ही एक-दो बालिकाओं पर परिवार को सीमित रखने वाली श्रीमती नेहा यादव पति श्री बाबूलाल यादव एवं श्रीमती आरती रैकवार पति श्री कमलेश रैकवार को योजना के आदर्श स्वरूप गौरव पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीईओ श्री जैन द्वारा जिला स्‍तरीय टास्‍क फोर्स की बैठक में जिले में विगत वर्ष के शिशु लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। बाल विवाह रोकथाम के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 181 एवं 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, विवाह कार्यक्रमों में सेवा देने वाले वेंडरों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से अवगत कराने तथा अक्षय तृतीया एवं देवउठनी ग्यारस जैसे पर्वों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जिला स्‍तरीय पोषण समिति की बैठक में सीईओ श्री जैन द्वराा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत MEM एवं SAM बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं MMASK के अंतर्गत SAM बच्चों की भूख जांच एवं Amoxicillin प्रदाय की स्थिति तथा परियोजना अधिकारियों के भ्रमण की परियोजना-वार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक पेड़ बेटी के नाम, अपराजिता अभियान, एक्सपोजर विजिट, सशक्त वाहिनी अभियान जैसी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

  बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, उच्च शिक्षा, वन, कृषि एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP    Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

जिला स्तरीय पोषण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीईओ श्री जैन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत "घर की पहचान बेटी के नाम" कार्यक्रम के तहत कु. सेल्बी गुप्ता पिता श्री दीपक गुप्ता एवं कु. अंयतिका मीना पिता श्री प्रदुमन मीना को नेम प्लेट प्रदान की गई। साथ ही एक-दो बालिकाओं पर परिवार को सीमित रखने वाली श्रीमती नेहा यादव पति श्री बाबूलाल यादव एवं श्रीमती आरती रैकवार पति श्री कमलेश रैकवार को योजना के आदर्श स्वरूप गौरव पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा जिला स्‍तरीय टास्‍क फोर्स की बैठक में जिले में विगत वर्ष के शिशु लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। बाल विवाह रोकथाम के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 181 एवं 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, विवाह कार्यक्रमों में सेवा देने वाले वेंडरों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से अवगत कराने तथा अक्षय तृतीया एवं देवउठनी ग्यारस जैसे पर्वों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिला स्‍तरीय पोषण समिति की बैठक में सीईओ श्री जैन द्वराा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत MEM एवं SAM बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं MMASK के अंतर्गत SAM बच्चों की भूख जांच एवं Amoxicillin प्रदाय की स्थिति तथा परियोजना अधिकारियों के भ्रमण की परियोजना-वार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक पेड़ बेटी के नाम, अपराजिता अभियान, एक्सपोजर विजिट, सशक्त वाहिनी अभियान जैसी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, उच्च शिक्षा, वन, कृषि एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

नागद्वारी मेले से पूर्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेले के पूर्व वृत पिपरिया अंतर्गत पचमढ़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ा महादेव, डीपी प्वाइंट, मटकुली, देनवा नदी किनारा, सिंगनामा एवं पगारा क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 80 हजार 300 रुपये आंका गया है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh

नागद्वारी मेले से पूर्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेले के पूर्व वृत पिपरिया अंतर्गत पचमढ़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ा महादेव, डीपी प्वाइंट, मटकुली, देनवा नदी किनारा, सिंगनामा एवं पगारा क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 80 हजार 300 रुपये आंका गया है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर क्षतिग्रस्त विद्यालय मार्ग का कराया गया तत्काल सुधार 💠विद्यालय जाने के लिए विद्यार्थियों हेतु मार्ग हुआ सुचारू ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, कमिश्नर कॉलोनी तक पहुंचने वाले मार्ग का त्वरित सुधार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री के परिवहन के कारण विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही सड़क पर कीचड़ फैल जाने से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ➡️मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री राजेश जायसवाल एवं सहायक यंत्री (ए.ई.) श्री दीपक वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर मार्ग के सुधार एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया। मार्ग के सुधार के उपरांत अब विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो गया है। विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी को भविष्य में भी निर्माण कार्य के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh - Hoshangabad News