परिहार: विदेश से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, सौतेली मां-बेटी पर जहर देकर हत्या का आरोप, दोनों फरार
बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड तीन में शनिवार सुबह 23 वर्षीय रंजीत कुमार घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना के बाद उसकी सौतेली मां नीतू देवी अपने दो बच्चों के साथ घर से फरार हो गयी। मृतक के दादा दीप लाल सहनी ने प्राथमिकी दर्ज कर नीतू देवी और सौतेली बहन खुशबू कुमारी को नामजद किया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद