तिलहर/शाहजहांपुर
====
जयंती के दिन मूर्ति
परिसर में डाला ताला।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद में लगी उनकी प्रतिमा परिसर में ताला लगाए जाने पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी।
कर्मचारी ने पहुंच कर ताला खोला।
शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका परिसर पहुंचे।लेकिन यहां पहुंच कर उन्हें बेहद निराशा और हैरानी हुई क्योंकि गांधी जी की प्रतिमा जिस परिसर में लगी हुई है उसमें उनकी जयंती के अवसर पर भी नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ताला डाल कर रखा गया था।अनवर उल्ला खान ने अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को फोन लगाकर जयंती के अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा को ताले में बंद रखने को लेकर नाराजगी जताई।
सपा नेता की नाराजगी के बाद नगर पालिका का कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा और ताला खोला गया तब सपा नेता और उनके समर्थकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष रेहान अंसारी,युवाजन सभा के नगर अध्यक्ष रिशी पाल यादव,नगर सचिव इब्ने हसन,आबिद खान,अरूण गंगवार आदि मौजूद रहे।