उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में पैक्स नामांकन के पहले दिन रविवार को 22 लोगों ने किया नामांकन
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर रविवार के दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए छह और कार्यकारिणी के सदस्य पदों के लिए 16 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी।