उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में पैक्स नामांकन के लिए सोमवार को 57 लोगों ने किया नामांकन
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 19 और कार्यकारिणी के सदस्य पदों के लिए 38 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन प्रखंड के पैक्स अभ्यर्थीयो ने नामांकन किया।