उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, 102 लोगों ने किया नामांकन
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर मंगलवार को अंतिम दिन 19 नवंबर को नामांकन को लेकर देर शाम तक गहमागहमी रही।इसमें अध्यक्ष पद के लिए 15 और कार्यकारिणी के सदस्य पदों के लिए 87 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रखंड के पैक्स में 102 लोगो ने नामांकन किया।