भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग का किया खुलासा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले में चोरी की वारदातों के बीच भीलवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सदर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दिन के समय सूने मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना सदर क्षेत्र के बड़ा महुआ और सुवाणा में हुई सोना-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की वारदात का खुलासा किया है।