विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में हाथियों का उत्पात, ग्रामीण दहशत में; खदेड़ने की मांग
विष्णुगढ़ प्रखंड के सीमावर्ती इलाके के ग्रामीण हाथियों के उत्पात से दहशत में, खदेडने की मांग। विष्णुगढ़ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र टाटीझरिया के इलाके में इन दिनों जंगली हाथियों का तांडव जारी है। 24 हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा रखी है। जिससे विष्णुगढ़ के भेलवारा, केंदुआ, पसेरी, महुआटांड़ समेत आसपास के सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।