जैतहरी: जैतहरी में दो हाथियों का आतंक, 8 मकान और 30 किसानों की फसलें हुईं प्रभावित
जैतहरी क्षेत्र में सात दिनों से दो हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। चोलना, धनगवां समेत आसपास के गांवों में हाथियों ने 8 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की और 30 से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।