छत्तरगढ़: तख्तपुरा में कीटनाशक के प्रभाव से किसान की हुई मौत
छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 2 डीएल तख्तपूरा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में कृषि कार्य के दौरान स्प्रे चढ़ने से एक किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह निवासी चक 2 डीएल तख्तपूरा तहसील छतरगढ़ ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके पति महेंद्र की कीटनाशक से मौत हो गई।