शिवपुरी नगर: भौराना में हत्या के मुख्य आरोपी पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, आरोपी दे रहा धमकी; पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत
भौराना गांव के रहने वाले सुनील रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के 4 लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। जिसमे उसके पिता अमरसिंह रावत की मौत हो गई। जिसकी शिकायत उन्होंने सिरसौद थाने में की जहां पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, पर एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार नही किया गया है। जो उन्हें आए दिन धमकी दे रहा है।