शिवपुरी नगर: शिवपुरी से राजस्थान के जयपुर मजदूरी करने गए 2 युवकों को बंधक बनाकर रखा गया, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तलैया मोहल्ला और कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास रहने वाले रामलाल धानुक और अरविंद जाटव अपने घर पर 18 तारीख को जयपुर काम करने की बोलकर गए थे। जहां उन्हें बंधक बना लिया गया है। जिसकी शिकायत गुरुवार को 4 बजे दोनो युवकों के परिजनों ने एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।