शिवपुरी नगर: अहीर मोहल्ले में हिस्सा मांगने पर परिवार के ही 3 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
अहीर मोहल्ले में रहने वाले संतान यादव पुत्र स्व हरिज्ञान यादव उम्र 30 साल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 8 बजे उसने अपने भाईयों से हिस्सा मंगा तो परिवार के ही 3 लोगो ने उसके साथ बेहरहमी से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने देहात थाने में दर्ज कराई जहां आज पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।