शिवपुरी नगर: गुजरात में मजदूरी कर बीमारी का इलाज करवाता रहा पति, सिलानगर में पत्नी प्रेमी के साथ रहने लगी, 2 महीने से पुत्र भी लापता
सालिगराम लोधी पुत्र बादामसिंह लोधी निवासी ग्राम सिलानगर थाना अमोला ने बताया की 2 साल से मेरी तबियत ख़राब रहती हैं. अहमदाबाद (गुजरात) में बीमारी का इलाज करा रहा था साथ ही वहीं काम करता था. इसी बीच में मेरी पत्नि राजकुमारी लोधी ने ग्वालियर के छोटू ठाकुर से संबंध बना लिए और उसको रख लिया, एवं 2 माह से उसका बेटा भी लापता है।