शिवपुरी नगर: गुंगरीपुरा में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय लड़के का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
गुंगरीपुरा गांव का रहने वाला 14 वर्षीय नीरज परिहार पुत्र बलवंत परिहार कल बुधवार की शाम 4 बजे परिजनों से दुकान पर जाने की कहकर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया। जिसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव रात 9 बजे तालाब में मिला, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसका आज शिवपुरी में पीएम जारी है।