हसनपुर: हसनपुर में बारात चढ़ते समय हुई मारपीट, पांच बाराती हुए घायल, थाने पहुंचकर दी तहरीर
सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव बारात चढ़त के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में दूल्हे के तहेरे भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। संभल जनपद के थाना एचोडा के गांव पन्सुका मिल्क निवासी मुनिदेव के बेटे मानिक कुमार की बारात थाना क्षेत्र के गांव बहापुर आई थी।