लालबर्रा: चमरवाही के जंगल में बाघ के हमले से तेंदूपत्ता संग्राहक की दर्दनाक मौत, बाघ ने शव को बनाया निवाला
वन विकास निगम लामता प्रोजेक्ट के चमरवाही बीट (कक्ष क्रमांक 418) के जंगलों में मंगलवार 19 मई की सुबह 08 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। हिंसक बाघ ग्रामीण की गर्दन दबोचकर उसे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास घसीट ले गया और शव के निचले हिस्से को अपना निवाला बना लिया। मृतक की पहचान सिवनी जिले के बरघाट निवासी 43 वर्