कोंडागांव: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कोंडागांव जिला अस्पताल में 8 मई को होगा वृहद स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाए जाने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर कीपिंग ह्यूमैनिटी और लाइफ थीम पर विभिन्न मानवसेवी गतिविधियों के रूप में जिला चिकित्सालय कोंडागांव में वृहद स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर CMHO द्वारा लोगो से मानव सेवा के रूप में अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है