कोंडागांव: मेंडपाल के पास बाइक चालक ने भैंस को मारी ठोकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
उपचार के दौरान घायल संतोष के परिजनों से 6 में को मिली जानकारी अनुसार संतोष अपने दो अन्य मित्रों के साथ मेला देखने मोहोलई गया हुआ था,जहां से वापसी के दौरान मेंडपाल के पास उनकी बाइक भैंस से टकरा गई। इस घटना में संतोष के सर में गंभीर चोटे आई है।एवं दो अन्य बाइक सवार बाल बाल बचे हैं। फिलहाल संतोष का कोंडागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।