बिहार: अमीरगंज़ गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने 1 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jan 21, 2024 अमीरगंज गांव से 1 लीटर देसी शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने अर्जुन चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली कि अमीरगंज़ गांव में शराब की कारोबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और छापेमारी कर 1 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।