बिहार: रहुई गांव में आग तापने के दौरान 1 महिला झुलसी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 21, 2024 रहुई गांव में आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान जितेंद्र पासवान की 20 वर्षीय पत्नी मधु देवी के रूप में हुई है। पति जितेंद्र पासवान ने बताया कि हम लोग घर में नहीं थे और ठंड बहुत ज्यादा रहने के कारण मेरी पत्नी बोरसी में आग लगाकर ताप रही थी। इसी दौरान अचानक बेटा खेलते हुए आया और आग में कुछ डाल दिया, जिससे आग भड़की और वह झुलस गई।