जमुई: जमुई में हाईवे सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान
Jamui, Jamui | May 30, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा को लेकर शनिवार 3 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में “डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स” की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित, सुगम और अतिक्रमणमुक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।