इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लू नगला में घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Sep 10, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लू नगला निवासी जीतेन्द्र शर्मा का कहना है कि 05 सितंबर को शाम सात बजे के समय वह घर पर बैठा हुआ था।इसी दौरान गांव के वीरनरायन,हरनरायन, सुमित, ऋषि,बड्डू उर्फ प्रशांत,किशनलाल, मुरदो व अन्नु उसके घर में घुस आए।सभी लोगों ने एक राय से उसके साथ मारपीट शुरु कर दी, बचाव में शोर मचाने पर मां राजवती तथा पिता गोपीचंद्र साथ की मारपीट।