राजधानी पटना की व्यस्त बेली रोड पर हड़ताली मोड़ के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे उस समय हंगामा मच गया, जब एक डीएसपी की सरकारी गाड़ी कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आकर दूसरे वाहन से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिससे जोरदार टक्कर के बाद अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया।