12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया।
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूलभाव को आत्मसात करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
#InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing #YogaDay2026 @Uppolice @UPGovt @dgpup @DMKanpur