थाना कल्याणपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला के घर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए, जिसमें दीवार पर प्रहार किए जाने संबंधी तथ्य प्रकाश में आए। प्रकरण में विवेचना के दौरान सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की पहचान हुई, जिनमें से दो अभियुक्तों शिवा यादव एवं पारस ठाकुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि विवाद वाहन के साइलेंसर की आवाज को लेकर हुआ था, जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री पटाखा निर्माण यूनिट से प्राप्त की गई थी तथा उसके निर्माण की जानकारी यूट्यूब के माध्यम से ली गई थी। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस0एम0 कासिम आबिदी
@Uppolice @dcpskanpur