कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक साइकिल से जाते समय एक महिला के ऊपर कोई संदिग्ध पदार्थ फेंककर मौके से फरार हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त की पहचान दिलशाद नि0 रावतपुर के रूप में की गई। पुलिस द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक बैग बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और टाइल्स जोड़ने में उपयोग होने वाले पदार्थ से संबंधित कार्य करता है, हालांकि घटना को लेकर कोई स्पष्ट मोटिव नहीं बता सका।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के बैग से लगभग 500 ग्राम चरस भी बरामद हुई। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त नशे का आदी है तथा पूर्व में वर्ष 2022 में थाना काकादेव से पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। अभियुक्त से पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस0एम0 कासिम आबिदी
@Uppolice @Dcpwkanpur