पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने फहराया पुलिस ध्वज
डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया, जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए किया प्रेरित
हरदोई। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ध्वज विभाग के गौरव, शौर्य और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखें।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को विभाग की प्रतिष्ठा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Hardoi, Hardoi | Nov 23, 2026