Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
btvnewsbharat
Hardoi, Hardoi
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Nov 22, 2026
हरदोई से 50 हजार लोगों को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य, बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिलेभर में चलाएंगे व्यापक जनसंपर्क अभियान 📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को लखनऊ के माता रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए हरदोई में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह महारैली भीम आर्मी चीफ एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष करन वर्मा पासी (प्रभारी प्रत्याशी, विधानसभा गोपामऊ) एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष मूलचन्द्र आजाद ने की। संयुक्त प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हरदोई जनपद से 50 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक पहुंचकर बहुजन समाज के लोगों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों से लखनऊ पहुंचने की अपील की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि 26 नवंबर केवल संविधान दिवस ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। महारैली के माध्यम से बहुजन समाज की एकजुटता और भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि आगामी 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाएं। हरदोई से 50 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य लेकर संगठनों ने महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। अब जिलेभर में जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों को जोड़ने की तैयारी है। 📢 City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें। बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें। #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #26नवंबर_चलो_लखनऊ #संविधान_दिवस #चंद्रशेखर_आजाद #भीम_आर्मी #आजाद_समाज_पार्टी #आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #हरदोई #हरदोई_की_आवाज #बहुजन_एकता #सामाजिक_न्याय #संवैधानिक_अधिकार #बहुजन_समाज #Mission2026 #CityNews24Live #जज्बा_सच_दिखाने_का
Hardoi, Hardoi | Nov 22, 2026
Hardoi, Hardoi | Nov 22, 2026
🚨 Breaking News | यूपी में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद! उत्तर प्रदेश में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गार्ड ऑफ ऑनर देने के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आखिर इस सम्मान को लेकर विवाद क्यों हो रहा है? पूरे मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। 👉 देखते रहिए City News 24 Live 📰 जज्बा सच दिखाने का 📢 खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे Facebook, YouTube, Instagram और Twitter पेज को Follow करें। #Owaisi #GuardOfHonour #Controversy #ABPNews #AsaduddinOwaisi #UPNews #BreakingNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2026
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2026
🔴 यूपी से बड़ी खबर | सियासी गलियारों में चर्चा तेज! चंद्रशेखर आज़ाद के आवास पर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, माता जी से की मुलाकात। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के आवास पर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे। इस दौरान ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद की माता जी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। इस आत्मीय मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या यह मुलाकात यूपी की राजनीति में किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत है? यह सवाल अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 📢 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। City News 24 Live 📰 जज्बा सच दिखाने का 🎙️ बहुजन समाज की बुलंद आवाज 📲 Follow US – City News 24 Live #ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #AzadSamajParty #AIMIM #UPPolitics #UttarPradeshNews #PoliticalNews #BhimArmy #BahujanSamaj #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2026
दयाराम पासी जी की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को नीले झंडे से ढका जाना उन लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है, जो आज बाबा साहब और नीले झंडे का विरोध करते हैं! चायल विधानसभा, कौशांबी से विधायक रहे श्रद्धेय दयाराम पासी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दयाराम पासी जी ने मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के प्रति जीवनभर अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। उनकी अंतिम विदाई भी इसी वैचारिक निष्ठा का संदेश दे गई। विशेष रूप से पासी समाज के उन लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए, जो बाबा साहब का अपमान करते हैं, नीले झंडे का विरोध करते हैं और चमार-पासी के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करते हैं। दयाराम पासी जी पासी समाज में पैदा हुए, लेकिन उनका मिशन पूरे बहुजन समाज की मुक्ति और एकता का था। बाबा साहब किसी एक जाति के नहीं, बल्कि समस्त बहुजन समाज की साझा विरासत हैं। जातियों में बँटकर हम कमजोर होंगे, एकजुट होकर ही अपनी ताकत पहचान पाएंगे। इसलिए नफरत नहीं, भाईचारा और विभाजन नहीं, बहुजन एकता का रास्ता अपनाइए। श्रद्धेय दयाराम पासी जी के संघर्ष और वैचारिक समर्पण को विनम्र नमन। भावभीनी श्रद्धांजलि! जय भीम!
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2026
माँ तो बस माँ होती है…! भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां की अर्थी को दिया कंधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दिवंगत माता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। इस भावुक पल में उनकी आंखें नम हो गईं। मां के अंतिम संस्कार के दौरान यह दृश्य हर किसी को भावुक कर देने वाला है। एक मुख्यमंत्री, एक संन्यासी और एक बेटा… पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों से ऊपर मां का रिश्ता होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। मां तो बस मां होती है… उनका जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन। 🙏 City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का। #YogiAdityanath #माँ #मातृप्रेम #भावुक_पल #श्रद्धांजलि #UttarPradeshNews #UPNews #CityNews24Live #HardoiNews
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2026