आकाशीय बिजली का कहर: बलिया में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
⚡ दुखद खबर: बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, 2 युवकों की मौत, 1 घायल
बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र (कसौन्डर गांव) में सोमवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
इस दुखद घटना में रंजीत कुमार (33 वर्ष) और अनुराग कुमार (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू कुमार (32 वर्ष) झुलसकर घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। 🕯️🙏
#Ballia #BreakingNews #UttarPradesh #LightningStrike #NewsUpdate