#बड्ढा दरगाह मैदान में जलजमाव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, धुआं मशीन से छिड़काव की मांग
#सिकन्दरपुर कस्बा के बड्ढा दरगाह मैदान परिसर में थोड़ी सी बारिश होते ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
#इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क को मैदान के स्तर से ऊंचा बनाए जाने के कारण बारिश का पानी मैदान में जमा हो जाता है।
#जलजमाव के चलते मैदान परिसर में गंदगी बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
#लोगों का कहना है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से जलजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है।
#वहीं, मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर से मैदान परिसर में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
साथ ही धुआं मशीन से फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव कराने की भी मांग की गई है।
लोगों ने कहा कि नियमित फॉगिंग और दवा छिड़काव से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोक लगाई जा सकती है।
इससे संभावित बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकेगा।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि बारिश के दौरान बार-बार होने वाले जलजमाव से निजात दिलाने के लिए स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था जरूरी है।