Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

#पौधरोपण_कार्य_के_साथ_किया_वीबी_जीराम_जी_योजना_का #शुभारंभ_ग्रामीणों_को_वीबीजीरामजी_योजना_की_जानकारी #podhropan #kary #ke #sath #kiya #bbjiramji #yojana #ka #shubharmbh #gramino #ko #bbjiramji #yojana #ki #jankari #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jul 2, 2026

MORE NEWS

#दिनदहाड़े_बुजुर्ग_महिला_के_साथ_लूट_की_वारदात_घटना_का #सीसीटीवी_फुटेज_आया_सामने_पुलिस_जुटी_जांच_में

#dindahade #bujurg #mahila #ke #sath #lut #ki #vardat #ghtna #ka #cctv #futej #aaya #samane #police #juti #janch #me #news #didwanajila

#दिनदहाड़े_बुजुर्ग_महिला_के_साथ_लूट_की_वारदात_घटना_का #सीसीटीवी_फुटेज_आया_सामने_पुलिस_जुटी_जांच_में #dindahade #bujurg #mahila #ke #sath #lut #ki #vardat #ghtna #ka #cctv #futej #aaya #samane #police #juti #janch #me #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jul 2, 2026

#नवनियुक्त_51_पटवारियों_को_दिए_कानूनी_दांव_पेंच_के_गुर, #राजस्व_मामलों_के_निपटारे_की_दी_ट्रेनिंग

#navniyukat #51 #patwariyo #ko #diye #kanuni #daav #pej #ke #gur #rajsav #mamlo #ke #niptare #ki #di #trening #news #didwanajila

#नवनियुक्त_51_पटवारियों_को_दिए_कानूनी_दांव_पेंच_के_गुर, #राजस्व_मामलों_के_निपटारे_की_दी_ट्रेनिंग #navniyukat #51 #patwariyo #ko #diye #kanuni #daav #pej #ke #gur #rajsav #mamlo #ke #niptare #ki #di #trening #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jul 2, 2026

डीडवाना-कुचामन पुलिस की विशेष पहल: 01 से 29 जुलाई तक चलेगा महाअभियान

जिले में 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' का शंखनाद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

 एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान बोले— महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता से अभियान को बनाएंगे परिणामोन्मुखी

 एएसपी हिमांशु शर्मा बने नोडल अधिकारी, पूरे महीने थानों और कस्बों में आयोजित होंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम

डीडवाना।राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का भव्य आगाज किया गया है। यह महाअभियान पूरे माह यानी 01 जुलाई 2026 से लेकर 29 जुलाई 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान की महत्ता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक खाके तैयार किए गए हैं, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत बीते दिन रिजर्व पुलिस लाइन, डीडवाना में शाम 5:00 बजे एक वृहद 'सम्पर्क सभा' का आयोजन किया गया। इस सभा में नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा और उप निरीक्षक व नावां थाना प्रभारी अयूब खान सहित जिले भर के पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। सभा में मौजूद पुलिस बेड़े को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्यों तथा आगामी 29 दिनों तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस तंत्र की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। जिले में किसी भी स्तर पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व बीट प्रभारियों को जनता के प्रति संवेदनशीलता बरतने, शिकायतों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।इस अभियान के तहत केवल पुलिस गश्त ही नहीं बढ़ाई जाएगी, बल्कि समाज के हर वर्ग जैसे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, स्लम एरिया के श्रमिकों और एकाकी जीवन जी रही बुजुर्ग महिलाओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को विशेष रूप से सक्रिय कर दिया गया है जो संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखेगी।

*कानूनों और डिजिटल माध्यमों का होगा प्रचार-प्रसार:*
अभियान के दौरान जिले भर में महिला गरिमा हेल्पलाइन (1090), साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन (1930), आपातकालीन सेवा नंबर (112), राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप, POSH व POCSO अधिनियम, SHe-Box एवं पोक्सो ई-बॉक्स के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम में 8 जुलाई कुचामन में सुरक्षा सखी, CLG, NCC/NSS और महिला छात्रावास वार्डन के साथ बड़ा संवाद समारोह।15 जुलाई मकराना में Senior's Not Alone योजना के तहत अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपतियों व महिलाओं से गृह-मुलाकात।15 जुलाई नावां शहर के स्लम एरिया, फैक्ट्रियों व ईंट-भट्टों पर कार्यरत महिला श्रमिकों के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप।22 जुलाई कलेक्ट्रेट डीडवाना में जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग के स्टेकहोल्डर्स के साथ अंतर्विभागीय समन्वय बैठक।22 जुलाई परबतसर में सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ साइबर सेफ्टी व जेंडर सेंसिटाइजेशन पर ऑनलाइन संवाद।29 जुलाई डीडवाना में महिला पुलिसकर्मियों का विशेष विधिक संवाद तथा अस्पताल चौराहा से बच्छराज चौराहा तक भव्य पैदल मार्च व जागरूकता रैली।

डीडवाना-कुचामन पुलिस की विशेष पहल: 01 से 29 जुलाई तक चलेगा महाअभियान जिले में 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' का शंखनाद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान बोले— महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता से अभियान को बनाएंगे परिणामोन्मुखी एएसपी हिमांशु शर्मा बने नोडल अधिकारी, पूरे महीने थानों और कस्बों में आयोजित होंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम डीडवाना।राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का भव्य आगाज किया गया है। यह महाअभियान पूरे माह यानी 01 जुलाई 2026 से लेकर 29 जुलाई 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान की महत्ता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक खाके तैयार किए गए हैं, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत बीते दिन रिजर्व पुलिस लाइन, डीडवाना में शाम 5:00 बजे एक वृहद 'सम्पर्क सभा' का आयोजन किया गया। इस सभा में नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा और उप निरीक्षक व नावां थाना प्रभारी अयूब खान सहित जिले भर के पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। सभा में मौजूद पुलिस बेड़े को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्यों तथा आगामी 29 दिनों तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस तंत्र की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। जिले में किसी भी स्तर पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व बीट प्रभारियों को जनता के प्रति संवेदनशीलता बरतने, शिकायतों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।इस अभियान के तहत केवल पुलिस गश्त ही नहीं बढ़ाई जाएगी, बल्कि समाज के हर वर्ग जैसे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, स्लम एरिया के श्रमिकों और एकाकी जीवन जी रही बुजुर्ग महिलाओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को विशेष रूप से सक्रिय कर दिया गया है जो संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखेगी। *कानूनों और डिजिटल माध्यमों का होगा प्रचार-प्रसार:* अभियान के दौरान जिले भर में महिला गरिमा हेल्पलाइन (1090), साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन (1930), आपातकालीन सेवा नंबर (112), राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप, POSH व POCSO अधिनियम, SHe-Box एवं पोक्सो ई-बॉक्स के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम में 8 जुलाई कुचामन में सुरक्षा सखी, CLG, NCC/NSS और महिला छात्रावास वार्डन के साथ बड़ा संवाद समारोह।15 जुलाई मकराना में Senior's Not Alone योजना के तहत अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपतियों व महिलाओं से गृह-मुलाकात।15 जुलाई नावां शहर के स्लम एरिया, फैक्ट्रियों व ईंट-भट्टों पर कार्यरत महिला श्रमिकों के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप।22 जुलाई कलेक्ट्रेट डीडवाना में जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग के स्टेकहोल्डर्स के साथ अंतर्विभागीय समन्वय बैठक।22 जुलाई परबतसर में सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ साइबर सेफ्टी व जेंडर सेंसिटाइजेशन पर ऑनलाइन संवाद।29 जुलाई डीडवाना में महिला पुलिसकर्मियों का विशेष विधिक संवाद तथा अस्पताल चौराहा से बच्छराज चौराहा तक भव्य पैदल मार्च व जागरूकता रैली।

Didwana, Nagaur | Jul 2, 2026

*पौधरोपण कार्य के साथ किया वीबी-जीराम जी योजना का शुभारंभ*

*-रायसिंहपुरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम*

*जन सम्मेलन में दी गई ग्रामीणों को वीबी-जीराम जी योजना की जानकारी*

डीडवाना-कुचामन, 2 जुलाई। 
जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी) का शुभारंभ गुरूवार को डीडवाना उपखंड की ग्राम पंचायत गोदरास के ग्राम रायसिंहपुरा में आयोजित जिला स्तरीय जन सम्मलेन कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ हुआ। 

जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना एवं जितेंद्र सिंह जोधा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसम्मेलन  के पश्चात ग्राम रायसिंहपुरा स्थित तिकली डुंगरी पर पौधरोपण कार्य की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय जनसम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कहा कि वीबी-जीराम जी अधिनियम ग्रामीण रोजगार,आजीविका संवर्धन और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपतियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लागू किया गया है। इसका उद्देश्य विकसित भारत के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, वहीं ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिल सकेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि योजना के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए वीबी-जीराम जी योजना को लागू किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर विकास और निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे।

इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम जाखड़ ने कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं उपस्थितजनों को वीबी-जीराम जी योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों से अलग-अलग कार्यों के प्रस्ताव लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति और संसाधन निर्माण के लिए कार्य करवाए जाएंगे। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री रतन कुमार, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी,उपप्रधान ओमप्रकाश लील, ग्राम पंचायत प्रशासक रामपाल थालोड  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

*पौधरोपण कार्य के साथ किया वीबी-जीराम जी योजना का शुभारंभ* *-रायसिंहपुरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम* *जन सम्मेलन में दी गई ग्रामीणों को वीबी-जीराम जी योजना की जानकारी* डीडवाना-कुचामन, 2 जुलाई। जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी) का शुभारंभ गुरूवार को डीडवाना उपखंड की ग्राम पंचायत गोदरास के ग्राम रायसिंहपुरा में आयोजित जिला स्तरीय जन सम्मलेन कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ हुआ। जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना एवं जितेंद्र सिंह जोधा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसम्मेलन के पश्चात ग्राम रायसिंहपुरा स्थित तिकली डुंगरी पर पौधरोपण कार्य की शुरूआत की गई। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय जनसम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कहा कि वीबी-जीराम जी अधिनियम ग्रामीण रोजगार,आजीविका संवर्धन और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपतियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लागू किया गया है। इसका उद्देश्य विकसित भारत के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, वहीं ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि योजना के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए वीबी-जीराम जी योजना को लागू किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर विकास और निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम जाखड़ ने कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं उपस्थितजनों को वीबी-जीराम जी योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों से अलग-अलग कार्यों के प्रस्ताव लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति और संसाधन निर्माण के लिए कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री रतन कुमार, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी,उपप्रधान ओमप्रकाश लील, ग्राम पंचायत प्रशासक रामपाल थालोड सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Didwana, Nagaur | Jul 2, 2026

#पौधरोपण_कार्य_के_साथ_किया_वीबी_जीराम_जी_योजना_का #शुभारंभ_ग्रामीणों_को_वीबीजीरामजी_योजना_की_जानकारी #podhropan #kary #ke #sath #kiya #bbjiramji #yojana #ka #shubharmbh #gramino #ko #bbjiramji #yojana #ki #jankari #news #didwanajila - Didwana News