गुरूर: NH-30 (ग्राम जगतरा) से गांजा की तस्करी कर रहे MP के दो आरोपियों को छह साल की सजा, 25 हजार रुपये का जुर्माना
Gurur, Balod | May 15, 2026 गांजा तस्करी करने वाले ग्राम छिल्पा (अनुपपुर) निवासी राजकुमार पटेल एवं ग्राम पिपरिया (सोहागपुर) निवासी विपिन केवट को 6 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने की स्थिति मे 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास से दंडित करने का निर्णय लिया गया है। जांच के बाद पुरूर पुलिस ने चार्ज शीट पेश किया था, जिसके बाद अब सजा सुनाई गई है।