चंदवारा के तिलैया डैम में बरतें सावधानी, खूबसूरती के साथ छिपा है खतरा
चंदवारा प्रखंड स्थित तिलैया डैम जवाहर घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। हालांकि, डैम में गहरे पानी, बड़े पत्थरों और अचानक आने वाले गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। वहीं कुछ लोग नशे की हालत में पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसके अलावा रेलवे पुल पर चढ़कर सेल्फी और रील बनाने का शौक भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।