झुमरीतिलैया, आज डॉक्टर्स डे पर वार्ड नंबर 10 की पार्षद पिंकी जैन ने अपने वार्ड में सेवा दे रहे डॉक्टर को किया सम्मानित
पिंकी जैन ने राजगढ़िया रोड में अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर लूना मितरा डॉक्टर ओमियो विश्वास डॉक्टर अशोक विश्वास को उनके क्लीनिक में जाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इस मौके पर पिंकी जैन ने कहा कि आज डॉक्टर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं हर मनुष्य को समय-समय पर डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है डॉक्टर अपने मरीज को पूरी जिम्मेवारी के साथ स्वस्थ और निरोगी बनाने का प्रयत्न करते हैं हम सभी लोगों को हमेशा डॉक्टर का सम्मान करना चाहिएआज के इस भागम भाग जीवन में कोई भी मनुष्य रोग से अछूता नहीं है डॉक्टर अपने उपचार प्रेक्टिस राय मशवीरा से उसके सेहत को स्वस्थ तंदुरुस्त बनाए रखने का कार्य करते हैं मरीज को ठीक करने के लिए अपना हंड्रेड परसेंट योगदान देते हैं आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टर को मेरा नमन है पार्षद पिंकी जैन ने वार्ड नंबर 10 में सेवा दे रहे डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ कश्मीरी कुमार, डॉक्टर अलंकर्ता मंडल, डॉक्टर दिवाकर यादव, डॉक्टर सागर मणि सेठ, डॉक्टर नम्रता, डॉक्टर रौनक महर्षि, डॉ अभिजीत राय, डॉ अरुण कुमार डॉक्टर हर्षित सेठ डॉ उपेंद्र भदानी, डॉक्टर मनोज भदानी डॉ संगीता प्रसाद डॉ एस शोभा कुमार के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया और डॉक्टर दिवस पर शुभकामनाएं दी