Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नवलशाही के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय फुटलहिया में सांप ने दूसरी कक्षा के छात्र को डसा नवलशाही थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय फुटलहिया में दूसरी कक्षा का एक छात्र हैंडवॉश यूनिट पर हाथ धोने गया था। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे झुमरी तिलैया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।जबकि स्थानीय व्यक्ति द्वारा सांप के रेस्क्यू की गई।

Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026

MORE NEWS

चंदवारा के तिलैया डैम में बरतें सावधानी, खूबसूरती के साथ छिपा है खतरा

चंदवारा प्रखंड स्थित तिलैया डैम जवाहर घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। हालांकि, डैम में गहरे पानी, बड़े पत्थरों और अचानक आने वाले गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। वहीं कुछ लोग नशे की हालत में पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसके अलावा रेलवे पुल पर चढ़कर सेल्फी और रील बनाने का शौक भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने  प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

चंदवारा के तिलैया डैम में बरतें सावधानी, खूबसूरती के साथ छिपा है खतरा चंदवारा प्रखंड स्थित तिलैया डैम जवाहर घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। हालांकि, डैम में गहरे पानी, बड़े पत्थरों और अचानक आने वाले गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। वहीं कुछ लोग नशे की हालत में पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसके अलावा रेलवे पुल पर चढ़कर सेल्फी और रील बनाने का शौक भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026

झुमरीतिलैया: रोटरी क्लब कोडरमा के नए सत्र का आगाज, रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह

झुमरीतिलैया। रोटरी क्लब कोडरमा के सत्र 2026-27 का शुभारंभ बुधवार को डॉक्टर डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट डे और रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ हुआ। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन आर्य और सचिव मोहक सुल्तानिया ने 1 जुलाई से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब कोडरमा और इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर पूर्व अध्यक्ष संतोष सिन्हा और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी भी मौजूद रहीं।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। अध्यक्ष नवीन आर्य ने कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करेगा।

मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रसाद और असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. संगीता प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अलंकर्ता मंडल, डॉ. सागरमणि सेठ, डॉ. नम्रता सेठ, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर कुमार और प्रदीप हिसारिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रवीण मोदी एवं विवेक कुमार ने किया। सचिव मोहक सुल्तानिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रोटरी क्लब मानवता की सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

झुमरीतिलैया: रोटरी क्लब कोडरमा के नए सत्र का आगाज, रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह झुमरीतिलैया। रोटरी क्लब कोडरमा के सत्र 2026-27 का शुभारंभ बुधवार को डॉक्टर डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट डे और रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ हुआ। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन आर्य और सचिव मोहक सुल्तानिया ने 1 जुलाई से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब कोडरमा और इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर पूर्व अध्यक्ष संतोष सिन्हा और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी भी मौजूद रहीं। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। अध्यक्ष नवीन आर्य ने कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करेगा। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रसाद और असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. संगीता प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अलंकर्ता मंडल, डॉ. सागरमणि सेठ, डॉ. नम्रता सेठ, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर कुमार और प्रदीप हिसारिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रवीण मोदी एवं विवेक कुमार ने किया। सचिव मोहक सुल्तानिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रोटरी क्लब मानवता की सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026

झुमरीतिलैया, आज डॉक्टर्स डे पर वार्ड नंबर 10 की पार्षद पिंकी जैन ने अपने वार्ड में सेवा दे रहे डॉक्टर को किया सम्मानित 
पिंकी जैन ने राजगढ़िया रोड में अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर लूना मितरा डॉक्टर ओमियो  विश्वास डॉक्टर अशोक विश्वास को उनके क्लीनिक में जाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इस मौके पर पिंकी जैन ने कहा कि आज डॉक्टर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं हर मनुष्य को समय-समय पर डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है डॉक्टर अपने मरीज को पूरी जिम्मेवारी के साथ स्वस्थ और निरोगी बनाने का प्रयत्न करते हैं हम सभी लोगों को हमेशा डॉक्टर का सम्मान करना चाहिएआज के इस भागम भाग जीवन में कोई भी मनुष्य रोग से अछूता नहीं है डॉक्टर अपने उपचार प्रेक्टिस  राय मशवीरा से उसके सेहत को स्वस्थ तंदुरुस्त बनाए रखने का कार्य करते हैं मरीज को ठीक करने के लिए अपना हंड्रेड परसेंट योगदान देते हैं आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टर को मेरा नमन है पार्षद पिंकी जैन ने वार्ड नंबर 10  में सेवा दे रहे डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ कश्मीरी कुमार, डॉक्टर अलंकर्ता मंडल,  डॉक्टर दिवाकर यादव, डॉक्टर सागर मणि सेठ, डॉक्टर नम्रता, डॉक्टर रौनक महर्षि, डॉ अभिजीत राय, डॉ अरुण कुमार डॉक्टर हर्षित सेठ डॉ उपेंद्र भदानी, डॉक्टर मनोज भदानी डॉ संगीता प्रसाद डॉ एस शोभा कुमार के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया और डॉक्टर दिवस पर शुभकामनाएं दी

झुमरीतिलैया, आज डॉक्टर्स डे पर वार्ड नंबर 10 की पार्षद पिंकी जैन ने अपने वार्ड में सेवा दे रहे डॉक्टर को किया सम्मानित पिंकी जैन ने राजगढ़िया रोड में अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर लूना मितरा डॉक्टर ओमियो विश्वास डॉक्टर अशोक विश्वास को उनके क्लीनिक में जाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इस मौके पर पिंकी जैन ने कहा कि आज डॉक्टर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं हर मनुष्य को समय-समय पर डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है डॉक्टर अपने मरीज को पूरी जिम्मेवारी के साथ स्वस्थ और निरोगी बनाने का प्रयत्न करते हैं हम सभी लोगों को हमेशा डॉक्टर का सम्मान करना चाहिएआज के इस भागम भाग जीवन में कोई भी मनुष्य रोग से अछूता नहीं है डॉक्टर अपने उपचार प्रेक्टिस राय मशवीरा से उसके सेहत को स्वस्थ तंदुरुस्त बनाए रखने का कार्य करते हैं मरीज को ठीक करने के लिए अपना हंड्रेड परसेंट योगदान देते हैं आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टर को मेरा नमन है पार्षद पिंकी जैन ने वार्ड नंबर 10 में सेवा दे रहे डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ कश्मीरी कुमार, डॉक्टर अलंकर्ता मंडल, डॉक्टर दिवाकर यादव, डॉक्टर सागर मणि सेठ, डॉक्टर नम्रता, डॉक्टर रौनक महर्षि, डॉ अभिजीत राय, डॉ अरुण कुमार डॉक्टर हर्षित सेठ डॉ उपेंद्र भदानी, डॉक्टर मनोज भदानी डॉ संगीता प्रसाद डॉ एस शोभा कुमार के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया और डॉक्टर दिवस पर शुभकामनाएं दी

Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026

डोमचांच के मधुबन पंचायत में 45 फीट गहरे कुएं में गिरी गोमाता का सुरक्षित रेस्क्यू

 मंगलवार रात करीब 8 बजे डोमचांच के मधुबन पंचायत में अजय दास के घर के पास एक गोमाता के लगभग 45 फीट गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे के बावजूद बिना किसी डर के राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गोमाता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि गोमाता पूरी तरह सुरक्षित रही। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौरक्षकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई देता है। स्थानीय लोगों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

डोमचांच के मधुबन पंचायत में 45 फीट गहरे कुएं में गिरी गोमाता का सुरक्षित रेस्क्यू मंगलवार रात करीब 8 बजे डोमचांच के मधुबन पंचायत में अजय दास के घर के पास एक गोमाता के लगभग 45 फीट गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे के बावजूद बिना किसी डर के राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गोमाता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि गोमाता पूरी तरह सुरक्षित रही। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौरक्षकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई देता है। स्थानीय लोगों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026