नरवल: सरसौल में दो महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप में की थी टप्पेबाजी, सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामले का हुआ खुलासा
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में संजय जयसवाल की ज्वेलरी शॉप है।ज्वेलरी शॉप से एक डिब्बा चांदी की बिछिया गायब हुई थी।सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी।डब्बे में 650 ग्राम चांदी की बिछिया थी जिनकी कीमत 48000 रुपए है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।