नरवल: महाराजपुर के भेवली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के प्रकरण को लेकर एसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर के भेवली में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एसीपी ने जानकारी दी कि कुछ मजदूर गांव में तालाब की सफाई करने आए हुए थे। इस दौरान शराब पीने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। जिसमें मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है