नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करबी गांव स्थित एक घर में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग
महाराजपुर थाना अंतर्गत करबीगांव में एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे घर और परचून की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। शिवप्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले ही आग ने घर के झप्पर और बाहर वाली परचून की दुकान को भी अपने लपेटे में ले लिया।