नरवल: महाराजपुर में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
महाराजपुर में एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी ने शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा था और शादी से मना करने पर युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।